गाजीपुर:चौंकाने वाली खबर,दोस्त की बीबी को लेकर दोस्त हुआ फरार

गाजीपुर:यूपी के गाजीपुर जिले में पहुंचे बिहार के एक शख्स ने बताया कि उसके दोस्त ने उसकी बीवी को बहला कर भगा लिया। पीड़ित अपनी पत्नी को ले जाने आया था, लेकिन महिला उसके साथ जाने को तैयार नहीं है।जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त को धोखा दिया और उसकी बीवी को अपने साथ भगा लाया।

पीड़ित बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और पीड़ित अपने दोस्त को भाई से भी बढ़कर मानता था। करीब ढाई साल पहले उसने एक महिला से लव मैरिज की। इस दौरान भी दोस्त का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोस्त और पीड़ित की बीवी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब उसके दोस्त ने ही उसकी बीवी को भगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *