लखनऊ:शादी के मंडप में घुसा तेंदुआ,दूल्हा दुल्हन ने भाग कर बचाई जान, शादी समारोह के दौरान मचा हड़कंप

लखनऊ। एक मैरिज हॉल में  शादी के दौरान अचानक तेंदुआ घुस आया। शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं। आलम ये हो गया कि दूल्हा जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गया, जबकि दुल्हन भारी भरकम लहंगे में सहेलियों के साथ भाग गई। अफरा-तफरी में कई मेहमानों को चोटें भी आईं।

घटना पारा थाना क्षेत्र के एमएम मैरिज लॉन में हुई।बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक मेहमान ने दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। डर के मारे वह ऊंचाई से कूद गया और घायल हो गया।शादी में अफरातफरी मच गई। मेहमान इधर-उधर भागने लगे, कोई टेबल के नीचे छिप गया तो कोई दरवाजे की तरफ दौड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सीतांशु पांडे और रेंज ऑफिसर मुकद्दर अली के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू की।इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और मुकद्दर अली घायल हो गए। रातभर चले ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया।घायल अधिकारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *