उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला। घायल और मृतकों को एंबुलेंस से सिकन्दरा राऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।मरने वालों में 2 मासूम बच्चे एक महिला और एक पुरुष शामिल है।ये हादसा कोतवाली हंसायन क्षेत्र के गांव बरसामई के पास ईशान नदी पर हुआ।उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक शादी समारोह से लौट रहे चार लोग का सड़क हादसे में मौत हो गई।
हाथरस:बड़ा सड़क हादसा,कार दुर्घटना,एक ही परिवार में दो मासूम सहित चार की मौत

