P Sharma
लखनऊ । गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में एक घर में बारूद से विस्फोट हुआ और पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत बताई जा रही है।पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव अभियान चल रहा है।
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में आज रविवार में एक घर में भीषण विस्फोट हुआ। यह भीषण धमाका आलम नाम के व्यक्ति के घर में हुआ, जहां पटाखे बनाने के लिए बारूद रखा हुआ था।धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस धमाके में बताया गया है कि 4 लोगों की मौत हो गई है,कई लोग घायल है,सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है,तीन लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की संभावना है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विस्फोट की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
लखनऊ:पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,4 की मौत ,कई घायल

