गोंडा: श्री श्याम संग बालाजी संकीर्तन के साथ भव्य गणेश उत्सव का आयोजन

P Sharma
रविवार की रात बाबा खाटू श्याम के नाम पर मोहल्ला पटेल नगर गोंडा मेडिकल सेंटर के पास चतुर्थ श्री श्याम संग बालाजी संकीर्तन बम भोले मंदिर पर आयोजित किया गया। यहां पर गणेश उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम श्री श्याम मंदिर परिवार ,बालाजी परिवार और बाल गोपाल समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायक कुमार प्रिंस ने भजनों की शुरुआत मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे .. से किया। इसके अलावा – जब कोई न संभालें संभालता है श्याम, कोई न कोई रास्ता निकालता है श्याम…कोई देखें या न देखे बाबा देख रहा है … आदि भजनों की हाजिरी लगाई। उसके बाद भजन गायक राकेश गोस्वामी ने गाया ”घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो ..तेरा दरबार वो बाबा जहां से न्यारा है,तू ही मेरे जीने का सराहा है… बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय… . कर लें श्याम से बात तेरा मन हल्का हो जाएगा ….

खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या हें ….जब बिन बोलें मिलता,तो बोल के मांगें ….तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई हैं .आदि भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद भजन गायिका दीपिका मिश्रा ने गाया ” वो केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम,मेरा राम जी से कह देना जय सियाराम …. श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं, चरणों में तेरे अरदास लाया हूं … एक आस तुम्हारी हैं विश्वास तुम्हारा है … मैं हूं तेरा नौकर तेरी बाबा,हाजिरी रोज लगाता हूं …

 

कौन कहते हैं भगवान आते नहीं … मेरी झोपडी के भाग्य आज खुल जायेंगे राम आयेंगे ..आदि भजनों पर श्रोता खूब झूमे। उसके बाद बस्ती से चलकर आये सुप्रसिद्ध भजन गायक सचिन गुप्ता ने गाया ”’ सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है…, क़िस्मत वाले के घर श्याम आता हैं…बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय … खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है …करो स्वागत बाबा को .. छोड़े गे न हम तेरा साथ वो बाबा मरते दम तक … आयेगा आयेगा आयेगा लीले चढ़ सांवरा आयेगा …के साथ-साथ भजनों के माध्यम से बाबू खाटू श्याम जी की लीला की कथाओं का भी वर्णन किया। इसके अलावा भजन गायिका शिल्पा सिंह ने भी भजनों की हाजिरी लगाई।कीर्तन में सुमित बजरंगी ने में ” राम नाम का लड्डू खा लो बांट रहे हैं आदि भजनों पर हनुमान जी की झांकी की प्रस्तुत दी। साज सज्जा में अंकित म्यूजिकल ग्रुप रहा।

बाबा खाटू श्याम जी का दरबार फतेहपुर से हिंमाशु सोनी ने सजाया। इस दौरान प्रशांत शर्मा,मोहित जैन, अंशु चौधरी ,अनीश पांडेय , शेखर चौहान ,राम शर्मा ,संदीप शर्मा, शिवम, ऋषभ, उज्जवल, सोनू मौर्या, विनोद चौधरी, सनी चौधरी, श्रवण तिवारी ,सुनील सिंह ,संजय शर्मा, प्रवीण सिंह, अनिल मोदनवाल, सत्यम श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, रमा शंकर कसौधन, ,नान बाबू कसौधन,बादल गोयल,नितेश जालान सहित अन्य भक्त गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *