P Sharma
गोंडा: अलीगढ़ के बाद अब यूपी के गोंडा जिले में एक सास अपने दामाद के साथ घर से फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला युवक की मौसेरी सास है। चार सालों से दोनों के बीच इश्क की पींगे बढ़ रही थीं। दामाद की बीवी न्याय के लिए गोंडा से लखनऊ तक चक्कर लगा रही है। उसके तीन बच्चे हैं।यह मामला नवाबगंज इलाके का है। यहां रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में इरफान के साथ हुई थी। इरफान अपनी मौसेरी सास के साथ घर से फरार हो गया। महिला इरफान के साथ लखनऊ में रहती थी। उसकी मौसी के पति की 2018 में मौत हो गई थी। तब से वह अक्सर उससे मिलने लखनऊ आया करती थी। इसी दौरान सास और दामाद के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
जब महिला को पता चला तो उसने इस अवैध प्रेम संबंध का विरोध किया। करीब छह महीने पहले इरफान मौसेरी सास को लेकर घर से गायब हो गया। महिला ने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। उसने गोंडा में पुलिस से गुहार लगाई है। उसने पुलिस ने अपने पति को ढूंढने की अपील की है। महिला का कहना है कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उनका पालन-पोषण कैसे होगा।
गोंडा:दामाद के साथ मौसेरी सास फरार, 4 साल का था अफेयर

