P Sharma
*33 विधानसभा क्षेत्रों में 50-50 करोड़ के काम: ग्रामीण सड़क योजना में 810 कार्यों को हरी झंडी, 12 हेलीपैड भी बनेंगे*
*गोण्डा, 19 जून 2026।*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज़ 13 दिन बाद फिर गोंडा का दौरा कर जिले को 4901.65 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। महाराजा सुहेलदेव सभागार में 2 घंटे तक चली समीक्षा बैठक में उन्होंने देवीपाटन व बस्ती मंडल की 33 विधानसभा क्षेत्रों के 1000 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी।
*धर्मस्थलों की कनेक्टिविटी पर जोर:*
सीएम ने मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ, स्वामीनारायण मंदिर से लेकर बस्ती के मखौड़ा धाम तक *13 प्रमुख धार्मिक मार्गों के विकास* को हरी झंडी दी। इन मार्गों के बनने से श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
*गांव-गांव तक पक्की सड़क:*
मुख्यमंत्री ने *मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 810 कार्यों* को मंजूरी दी। इस पर 1472.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में *1602 किमी लंबी नई सड़कें* बनेंगी। साथ ही 50 से अधिक जर्जर सड़कों का चौड़ीकरण व दुरुस्तीकरण होगा।
*हर विधानसभा को 50 करोड़:*
सीएम ने हर विधायक से उनके क्षेत्र के 50-50 करोड़ के प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन देखा। पिछड़े व आकांक्षात्मक ब्लॉकों की परियोजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। नगरीय व ग्रामीण कनेक्टिविटी, सुगम यातायात व आधारभूत संरचना के कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
*क्या-क्या मिला गोंडा मंडल को:*
1. *पुल-सेतु:* 81 लघु सेतु व 7 बड़े पुलों की मंजूरी
2. *हेलीपैड:* ग्रामीण क्षेत्रों में 12 हेलीपैड बनेंगे
3. *बाईपास:* शहरी ट्रैफिक के लिए बाईपास व ओवरब्रिज
4. *सड़क सुरक्षा:* देवीपाटन मंडल में सड़क सुरक्षा कार्य
5. *राज्य मार्ग:* 2 राज्य राजमार्गों का विकास
6. *औद्योगिक क्षेत्र:* प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी
*इन सड़कों की ली जानकारी:*
सीएम ने हरदौपट्टी संपर्क मार्ग, कटरा बाजार के पंडितपुरवा नहवा परसौरा वाया खजुहा मार्ग, सुभानपुर बेलवानोहर मार्ग, हट्टीपुरवा से कुढि़यांव मार्ग, चांदपुरडीहा संपर्क मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण की प्रगति पूछी।
*गड्ढामुक्त अभियान की समीक्षा:*
मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त अभियान के तहत सड़कों के दुरुस्तीकरण की प्रगति जानी। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व PWD अधिकारियों ने लंबित कार्यों की रिपोर्ट दी। सीएम ने सभी काम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

