कौशाम्बी:3 महीने पहले बनी समधन को दिल दे बैठा समधी,7 बच्चों की मां को लेकर फरार

P Sharma 

*कौशाम्बी।* जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने समधी के साथ प्रेम जाल में फंसकर 7 बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी इंद्रजीत ने करीब 3 महीने पहले ही बेटी की शादी की थी। बेटी के ससुर का नाम राकेश है। शादी के बाद से ही समधी राकेश का ससुराल आना-जाना बढ़ गया था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां अपनी समधन से बढ़ गईं।

महिला 7 बच्चों की मां है। कुछ दिन पहले मौका पाकर वह राकेश के साथ घर से रफूचक्कर हो गई। जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि समधी राकेश भी गायब है।

पीड़ित पति इंद्रजीत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा “मेरी पत्नी को मेरे समधी राकेश ने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है। हमारे 7 बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।”

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मचा है और पूरा इलाका चर्चा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *