P Sharma
*रायबरेली।* उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शरद कुमार सिंह की बेटी टॉन्सिल की समस्या से पीड़ित थी। परिजन उसे शाश्वत नर्सिंग होम लेकर गए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही हुई जिससे बच्ची की हालत बिगड़ती गई। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. अमित और डॉ. निशांत के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने डॉ. अमित को हिरासत में लिया।
डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज जिले के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक बंद रखने का ऐलान किया है। IMA का कहना है कि गिरफ्तारी से पहले मेडिकल बोर्ड की जांच जरूरी है।
IMA की बंदी से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे, लेकिन मरीजों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। पुलिस का कहना है जांच जारी है।

