P Sharma
*बस्ती।* उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की शादी के बाद 5 बच्चों की एक मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का प्रेमी संजय भी शादीशुदा है और उसके भी 5 बच्चे हैं।
पीड़ित पति गतिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी को 22 साल हो चुके थे। उनके 5 बच्चे हैं। इसी बीच पत्नी का संपर्क संजय नाम के व्यक्ति से हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे अपने-अपने परिवारों को छोड़कर फरार हो गए।
गतिराम ने कहा “साहब! अब मैं अपने बच्चों को संभालूं या अपनी पत्नी को ढूंढूं? पुलिस से गुहार है कि मेरी पत्नी को जल्द ढूंढ कर लाया जाए।”
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों वयस्कों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
इस घटना के बाद दोनों परिवारों के कुल 10 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है।

