कानपुर:प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी के साथ किया जुल्म,सिगरेट से नाजुक अंगों को जलाया

कानपुर:कल्याणपुर में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी। तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत डीजीपी से की थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवास विकास एक निवासी युवती की शादी चार वर्ष पहले नवाबगंज ख्योरा निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही उसने पति के मोबाइल में किसी अन्य महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो देखा।

विरोध करने पर पति ने उसे छोड़कर प्रेमिका से शादी करने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान पति ने शराब के नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध करने पर सिगरेट से उसके नाजुक अंगों को जला दिया। इंस्पेक्टर कल्याणपुर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *