गोंडा जंक्शन पर RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई, 2 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार,95 हजार के 4 मोबाइल व 1400 नकद बरामद

P Sharma 

*गोंडा, 02.06.2026*
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में TOPB टीम गोंडा, अपराध आसूचना शाखा व जीआरपी गोंडा की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

दिनांक 02.06.2026 को शाम गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पश्चिमी छोर पर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 4 एंड्राइड मोबाइल – सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, होनर कंपनी के – व 1400 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल व नकदी गोंडा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे।

*गिरफ्तार अभियुक्त*:
1. अरविन्द कुमार पुत्र मुन्नीलाल, निवासी रघवापुर, थाना कोतवाली नगर, देवरिया, उम्र 30 वर्ष
2. हिमांशु यादव पुत्र रामलाल यादव, निवासी गिलशाहमऊ, थाना अशोहा, उन्नाव, उम्र 20 वर्ष

अभियुक्त हिमांशु शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना PGI लखनऊ में मु.अ.सं. 633/2021 धारा 379, 411, 457, 380 IPC में पहले से मुकदमा दर्ज है।

दोनों को शाम 17:06 बजे धारा 317(2) BNS के तहत गिरफ्तार कर थाना जीआरपी गोंडा पर मु.अ.सं. 59/26 पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उ.नि. रवि यादव कर रहे हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 95,000 रुपये है।

*गिरफ्तारी टीम*: उ.नि. सुनील कुमार कसाना RPF बस्ती टास्क टीम, उ.नि. बिमल सिंह RPF आसूचना शाखा गोंडा, कां. आनन्द यादव RPF गोंडा टास्क टीम व उ.नि. नीरज कुमार मय स्टाफ जीआरपी गोंडा।

RPF प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि यात्री सुरक्षा हेतु सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें व संदिग्ध दिखने पर 139 हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *