P Sharma
आज दिनांक *04-06-2026, बरोज़ जुमेरात* को हजरत बाबा करीम शाह रहमतउल्ला अलैह के आस्ताना-ए-आलिया पर हर साल की तरह इस साल भी *कुरान खानी* व लंगर का आयोजन किया गया।
जनाब *मकसूद भाई* के घर से *सरकारी गागर व चादर* पेश की गई, जिसमें तमाम अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मजार-ए-मुबारक पर *गुस्ल की रस्म* भी अदा की गई, जिसमें जायरीनों ने शिरकत की।
हर साल की तरह इस साल भी हजरत बाबा करीम शाह रहमतउल्ला अलैह का *उर्स मुबारक* बड़े ही अक़ीदत, एहतराम और शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है।
*कुल शरीफ की रस्म का आयोजन किया गया दिनांक 05-06-2026, बरोज़ जुमा को मुनक्किद किया जाएगा।*
तमाम अहले मोहब्बत हज़रात से गुज़ारिश है कि उर्स में शिरकत फरमाकर सवाब-ए-दारैन हासिल करें।
*निवेदक : तमाम अकीदतमंदान*
*मुकाम : आस्ताना-ए-आलिया, हजरत बाबा करीम शाह रहमतउल्ला अलैह*

