P Sharma
दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व वामासारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ तनवी जायसवाल द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ‘मण्डलीय बाल देखरेख संस्थान (बाल गृह)’ पहुंचकर बच्चों के साथ बिताए गए खुशनुमा पल, मिठाई, फल व पटाखा पाकर बच्चों ने कहा हैप्पी दीवाली सर-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल एवं डॉ० तनवी जायसवाल (अध्यक्ष वामासारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन) द्वारा दीपावली के अवसर पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ‘मण्डलीय बाल देखरेख संस्थान (बाल गृह)’ पोर्टरगंज पहुंचकर बच्चों को मिठाई, फल, उपहार एवं पटाखे भेंट किए गए तथा उनके साथ आत्मीयता के कुछ पल साझा किए गए । बच्चों ने अपनेपन का एहसास पाकर पुलिस अधीक्षक से कहा – “हैप्पी दिवाली सर!” और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कविताएं सुनाईं तथा पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों के साथ मिलकर फुलझड़ी एवं पटाखे जलाए, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा गया कि— “आप हमारे परिवार के सदस्य हैं, किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर निःसंकोच पुलिस को बताएं, आपकी पूरी सहायता की जाएगी। अपने आप को कभी असहाय या अकेला न समझें।” साथ ही डॉ० तनवी जायसवाल द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, आगे चलकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर संस्थान में आकर बच्चों का कुशलक्षेम पूछते रहें।

