शराब और भांग की दुकानों के लिए लगभग 2 लाख आवेदन,राज्य सरकार को मिले 1066 करोड़ रुपए

 

लखनऊ। यू पी में शराब और भांग की फुटकर दुकानों के आवंटन को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है। आबकारी विभाग के अनुसार,अब तक 1,99,232 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे सरकार को 1,066.33 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस मिली है। प्रदेश में देशी शराब, विदेशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, और 27 फरवरी 2025 तक इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं।आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि 14 फरवरी 2025 से प्रदेश की 27,308 दुकानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। 17 फरवरी 2025 से आवेदन भी शुरू हुए और 27 फरवरी को शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं।

आवेदन के लिए इच्छुक लोग आबकारी विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस बार पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है, जिससे भ्रष्टाचार और पारदर्शिता की समस्या न हो।

ई-लॉटरी 6 मार्च 2025 को खोली जाएगी।
आनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा।
चयनित आवेदकों को 2026-27 में लाइसेंस नवीनीकरण का भी मौका मिलेगा।देशी शराब की दुकान – ₹25,000
विदेशी शराब की दुकान – ₹75,000
भांग की दुकान – ₹15,000
कंपोजिट शॉप (देशी+विदेशी) – ₹1,00,000
मॉडल शॉप – ₹2,00,000
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फीस वापस नहीं की जाएगी, इसलिए आवेदकों को पूरी जानकारी समझकर ही आवेदन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *