इटावा:बाइक पर सवार हुए 5 दोस्त,हादसे में 4 की मौत

 

उत्तर प्रदेश के इटावा में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ऊसराहार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप एक बाइक पर सवार पांच युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य तीन युवकों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक का इलाज सैफई पीजीआई में किया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने 17 वर्षीय आशीष पुत्र दारा सिंह को मृत घोषित कर दिया।अन्य चार युवक 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र रविन्द्र, 22 वर्षीय राहुल पुत्र रामौतार निवासी दौलतपुर 18 वर्षीय रोहित की मौत हो गई 15 वर्षीय प्रांशु पुत्र गुड्डू, गंभीर घायल है, जिसे सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से सभी के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सभी ऊसराहार के एक गेस्ट हाऊस से शादी समारोह में शामिल होने गए थे।वहां से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ। गुरुवार देर शाम करीब 10 बजे एक बाइक पर पांचों युवक सवार होकर घर वायस जा रहे थे। इसी बीच रुद्रपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए भेज दिया था।लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।वही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *