P Sharma
ग्रामीण पत्रकारों की 10 सूत्रीय मांग पर जागा प्रशासन, मंडलायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश
गोण्डा। संवाददाता
पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की 10 सूत्रीय मांगों पर आखिरकार प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत 10 सूत्रीय ज्ञापन के क्रम में आयुक्त देवीपाटन मंडल ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी, गोण्डा ने भी सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांगों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन में मुख्य रूप से फील्ड में काम करने वाले ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, उनके सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे अहम मुद्दे उठाए गए थे।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद अब ज्ञापन में उल्लिखित सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

