पत्नी ने ईंट और डंडे से पीट कर किया पति की हत्या,लाश के पास बैठकर किया मेकअप और क्रूरता

P Sharma 

हरियाणा क्षेत्र से ऐसी खबर आई है,जो रोंगटे खड़ी करने वाली है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से एक स्तब्ध कर देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है जिसने लोगो में भय पैदा कर दिया है। न कमाने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने ईंट और डंडे से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने जो किया उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसने लाश के पास बैठकर मेकअप किया और क्रूरता किया।

यह पूरा मामला गोहाना के गढ़ी सराय नामदार खां गांव का है। मृतक का नाम सुरेश था और आरोपी पत्नी का नाम पूनम है। एसीपी ने बताया कि सुरेश पहले ऑटो चलाते थे लेकिन बीमार रहने के कारण अब उन्होंने कमाना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पड़ोसियों के अनुसार पूनम रोज़ सुरेश को पीटती थी।

 पूनम ने सुरेश की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुरेश और पूनम अपने बच्चों से अलग रहते थे। सुरेश की दो बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरी को गोद दिया गया है

हत्या के बाद पूनम का बर्ताव सामान्य नहीं था। इस पूरी घटना को एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब पुलिस के पास है। पति सुरेश की हत्या करने के बाद पूनम शव के पास ही बैठकर अपना मेकअप करने लगी। इस दौरान उसने कई बार पति के मुंह पर कंघी मारी और बाद में उनके मुंह पर थप्पड़ और सिर पर लात भी मारी। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *