सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा ने सौंपा ज्ञापन

गोंडा।पिछले दिनों सीतापुर के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिन दहाड़े गोली मार कर निर्मम हत्या बेखौफ बदमाशों के द्वारा किया गया था।जिसके विरोध में आज यूनियन के सदस्यों के द्वारा जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी गोंडा और पुलिस अधीक्षक को दिया गया।

संबंधित ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग किया गया।इसके अलावा मृतक परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी मांग की गई।

यह भी मांग किया गया कि पत्रकारों पर मुकदमा लिखाने से पहले इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाय।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा,महामंत्री महेंद्र तिवारी,विजय बहादुर तिवारी,संदीप अवस्थी,राहुल तिवारी, कृष्णा शर्मा,राकेश चौहान,प्रमोद शर्मा, आर सी पाण्डेय, हरीश गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *