गोण्डा।श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रोवर रेंजर्स प्रवेश निपुण प्रशिक्षण जांच शिविर के तीसरे दिन स्काउटिंग गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर श्री राकेश कुमार के निर्देशन में गाठबंधन , पुल निर्माण और पायनरिंग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

अपराह्न सत्र में मुख्य अतिथि ADJ श्रीमती अंकित सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और न्याय व्यवस्था में सभी की भूमिका को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) ने शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षु रोवर रेंजर्स को बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शिविर संयोजक प्रो. आर.बी. सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रामिन्त पटेल, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. शैलेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह (परसपुर विकास मंच के निदेशक), अविनाश सिंह (इंकलाब फाउंडेशन), स्काउटर अशोक यादव, रवि प्रताप, एवं जिला संगठन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता आदि ने योगदान दिया।
मुख्य अतिथि का स्वागत बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। होली एवं चंदन पुष्प वर्षा, शंखनाद और मंगलाधार स्वागत गीत के साथ उनका आगमन अविस्मरणीय रहा। रेंजर्स इशिता, रोशनी, सृष्टि, प्रज्ञा और रोशनी ने सांस्कृतिक व उद्देश्यपरक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

