गोंडा: डीएम,एसपी और सीडीओ ने सुनी समस्याएं,113 शिकायतों में 7 शिकायत का तुरंत किया गया निपटारा

P Sharma 

डीएम, एसपी तथा सीडीओ ने तहसील गोण्डा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायत अवैध कब्जा को तत्काल हटवाकर अवगत कराने के दिये निर्देश- डीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लाभार्थियों को मौके पर ही वितरित किया राशन कार्ड

सम्पूर्ण समाधान गोण्डा सदर में 113 शिकायतों में से 07 का मौके पर किया गया निस्तारण

गोण्डा ।शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील गोण्डा सदर में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। 

जनसुनवाई के दौरान तहसील गोण्डा सदर में कुल 113 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।   

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने 05 पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही राशनकार्ड बनवाकर वितरित किया।

समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता शकील अहमद निवासी धानेपुर ने अवगत कराया कि धानेपुर में भूखंड संख्या-1225 तालाब की भूमि है जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को कड़ी निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाकर अवगत कराया जाय अन्यथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी गोण्डा सदर अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सदर चन्दन, नायब तहसीलदार खरगूपुर, धानेपुर अनुराग पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीओ अजय प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीओ विद्युत सिविल लाइन, खण्ड विकास अधिकारी झंझरी, पण्डरीकृपाल, इटियाथोक, मुजेहना तथा रुपईडीह, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *