गोंडा:निर्धारित समय सीमा में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही -जिलाधिकारी

P Sharma 

फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को सभी संबंधित अधिकारी 15 दिवस में 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी

*गोण्डा 01 नवम्बर, 2025*। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में तहसील सदर गोंडा में समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रगति सुनिश्चित करने हेतु राजस्व, कृषि एवं विकास विभागों की भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने विभागों की कार्यप्रगति पर असंतोष एवं नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी पंद्रह (15) दिवस के भीतर न्यूनतम 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा में अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपकृषि निदेशक प्रेम ठाकुर, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सहित संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारीगम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी ब्लॉकों के खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ), एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि तथा समस्त लेखपालगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *