Manoj Vishwakarma Gonda Sadar
गोंडा में 16 वर्षीय छात्र लापता, परिवार में कोहराम – तलाश में जुटे ग्रामीण
बीपीएस कोचिंग के छात्र के लिए कोचिंग सेंटर ने जारी किया पोस्टर, सोशल मीडिया पर मदद की गुहार
स्थान:कर्नलगंज, गोंडा
कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाईं पुरवा (दूदी) भंभुआ गांव से एक 16 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। लापता छात्र की पहचान हर्षित गोस्वामी उर्फ सूरज (16-17 वर्ष) पुत्र सलिक राम के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार हर्षित कुछ समय पूर्व घर से निकला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने रिश्तेदारी व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, परंतु अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
छात्र का हुलिया – कद लगभग 5 फीट 4 से 7 इंच, रंग गोरा/सांवला, शरीर सामान्य।
बताया जा रहा है कि हर्षित बी.पी.एस. कोचिंग सेंटर का छात्र है। छात्र के लापता होने की खबर से कोचिंग सेंटर परिवार और क्षेत्रीय लोगों में भी चिंता है। मानवता के नाते बीपीएस कोचिंग सेंटर के संचालक आकाश सिंह, राम अनुज, पंडित वीर प्रताप मिश्र सहित अन्य लोगों ने छात्र की तलाश के लिए पोस्टर जारी किया है।
जारी अपील में कहा गया है कि “एक शेयर किसी परिवार की सबसे बड़ी चिंता को खत्म कर सकता है। आइए मिलकर एक परिवार को फिर से मुस्कुराने का मौका दें।”
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से भी मामले को गंभीरता से लेकर छात्र की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है।
किसी को जानकारी मिले तो इन नंबरों पर संपर्क करें –
91610 27737, 90263 58672, 63914 02474, 73103 84488 या नजदीकी थाने को सूचित करें।

