रामपुर:तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर,पिता पुत्री की मौके पर मौत

 

रामपुर।दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शहजादनगर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों का इलाज जारी है।दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक क्रेटा कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा को हाईवे पर 50 मीटर आगे तक घसीट ले गई।

इस हादसे में ई-रिक्शा चालक पिता और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत होहादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर धमोरा बाईपास पर शुक्रवार की सुबह हुआ। गंज थाना क्षेत्र की चपटा कॉलोनी निवासी शमशाद ई-रिक्शा चालक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *