अजय प्रताप सिंह लल्ला भैय्या की बहन पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का आकस्मिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

गोण्डा।बरगदी कोट परिवार पर एक बार फिर भारी संकट आ गया है,करनैलगंज की पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। अभी बीते 23 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया का निधन हो गया था, जिसे बरगदी कोट परिवार और कर्नलगंज की जनता अभी भूल नहीं पाई था,इसी बीच बीती रात्रि में पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह के निधन की खबर से कोहराम मच गया। बृज कुंवरि सिंह 2012 में बसपा से चुनी गईं थी विधायक,जो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थी। पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात अंतिम सांस लिया। उनके निधन की खबर पर बरगदी कोट परिवार में लोगों का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *