Kumar Rakesh
गोंडा। आज उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, शाखा जनपद गोंडा का अधिवेशन/बैठक पेंशनर कक्ष में संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, लखनऊ के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्निहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री ओमकार नाथ तिवारी एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष एस. के. मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों पर जनपदीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष के. बी. सिंह ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।
इसके उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्निहोत्री की अध्यक्षता में, प्रांत के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनपद से उपस्थित सदस्यों से वर्तमान कार्यकारिणी के संबंध में राय ली गई। सदस्यों से पूछा गया कि यदि वे वर्तमान कार्यकारिणी से संतुष्ट हैं और उसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं, तो हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रकट करें। सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति व्यक्त की।
तत्पश्चात प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को ही पुनः निर्वाचित/चयनित घोषित किया गया। पुनर्गठित कार्यकारिणी में के. बी. सिंह को अध्यक्ष, अनिल कुमार श्रीवास्तव को मंत्री, पाटेश्वरी प्रसाद द्विवेदी एवं नरेंद्र बहादुर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष के रूप में पुनः दायित्व सौंपा गया।
गोंडा:पेंशनर कल्याण संस्था के के.बी सिंह बने अध्यक्ष,मंत्री बने अनिल श्रीवास्तव

