गोंडा:200 मीटर तक घिसटा बाइक, शरीर रगड़ गया FIR कराने अयोध्या गए युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

P sharma 

वजीरगंज में दर्दनाक हादसा | बाइक सवार 2 युवक घायल, एक की मौत | पुलिस सीसीटीवी से तलाश रही ट्रक

*गोंडा।*
जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर *वजीरगंज थाना क्षेत्र* में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। *16 चक्का ट्रक* ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक करीब *200 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटती रही*। हादसे में *32 वर्षीय कृष्ण कुमार पांडेय की मौत* हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार *इटियाथोक थाना क्षेत्र के करूआ पारा निवासी कृष्ण कुमार पांडेय* और उनके बुआ के लड़के *अजीत तिवारी निवासी निबिहा परसपुर* अपनी चोरी गई बाइक का FIR दर्ज कराने अयोध्या गए थे। रात करीब 1 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

*अयोध्या-गोंडा मार्ग पर बालेश्वरगंज के रौजा के पास* पीछे से आए 16 चक्का ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रक के पिछले चक्के में फंस गए और ट्रक उन्हें 200 मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीरों की चीख-पुकार सुनकर ड्राइवर ने ट्रक रोका और चक्के में फंसे बाइक को निकालकर मौके से फरार हो गया।

इसी दौरान गश्त पर निकले *प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह* की नजर सड़क पर तड़प रहे घायलों पर पड़ी। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को *मेडिकल कॉलेज* पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने *कृष्ण कुमार पांडेय को मृत घोषित* कर दिया। घायल अजीत तिवारी को परिजन बेहतर इलाज के लिए *निजी अस्पताल* ले गए।

*पिता का साया उठा*
मृतक कृष्ण कुमार 5 भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह खेती और लकड़ी की ठेकेदारी करते थे। उनके सिर पर *12 साल की बेटी अंशिका और 10 साल का बेटा आर्कश* है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

*पुलिस का बयान*
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी ट्रक की पहचान के लिए आसपास के *सीटीवी फुटेज खंगाले* जा रहे हैं। पहचान होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *