गोंडा।होली की तैयारियों के बीच गोंडा में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। छपिया थाना क्षेत्र के गोंडा-मसकनवा मार्ग पर गुरुवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मदनलाल गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी राजेश गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोंडा मसकनवा मार्ग पर कार बाइक की टक्कर,एक की मौत

