P Sharma
*CIB, TOPB और GRP की संयुक्त टीम की कार्रवाई, प्लेटफार्म और ट्रेन में देते थे वारदात को अंजाम*
*गोंडा।*
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सो रहे यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले *2 शातिर अपराधियों* को अपराध आसूचना शाखा, TOPB टीम और GRP गोंडा की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से *75 हजार रुपये कीमत के 2 अदद VIVO कंपनी के एंड्राइड मोबाइल* बरामद हुए हैं।
*एसपी/लखनऊ और एसएसपी/गोंडा* के निर्देशन में दिनांक *27.07.2026* को निरीक्षक CIB *उदय राज*, RPF प्रभारी निरीक्षक *अनिरुद्ध राय*, जीआरपी उपनिरीक्षक *मनोज कुमार यादव* व स्टाफ द्वारा गोंडा जंक्शन के *प्लेटफार्म नंबर 02* पश्चिमी छोर पैदल पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में 2 लोगों को पकड़ा गया।
तलाशी में उनके पास से *2 मोबाइल* मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिलकर *प्लेटफार्म और ट्रेन में सो रहे यात्रियों का मोबाइल* चोरी करते थे और बाद में अन्य यात्रियों को मजबूरी बताकर बेच देते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *नौशाद अहमद पुत्र फैयाज अहमद*, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्रीनगर तोपखाना, थाना कोतवाली नगर, गोंडा
2. *फरीद सिद्दीकी पुत्र शाहिद सिद्दीकी*, उम्र 21 वर्ष, निवासी शास्त्रीनगर तोपखाना, थाना कोतवाली नगर, गोंडा
*बरामदगी:*
VIVO कंपनी के *2 अदद एंड्राइड मोबाइल*, कुल अनुमानित कीमत *75,000/- रुपये*
*कार्यवाही:*
इस संबंध में *जीआरपी गोंडा में मु.अ.सं. 89/26 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक *राजेश कुमार पाण्डेय* कर रहे हैं।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
ASI दिलीप कुमार सिंह CIB, हेड कांस्टेबल धनंजय कुमार सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अरशद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र कुशवाहा।

