P Sharma
मां बोलीं – जीवनसाथी चुनने का फैसला अभिजीत का होगा ,CJP को पार्टी बनाने पर भी खुला समर्थन
*नई दिल्ली।*
जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ *कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)* का सफल आंदोलन खत्म होने के बाद CJP के संस्थापक *अभिजीत दीपके* की लोकप्रियता बढ़ गई है। आंदोलन की सफलता के बाद उनके घर शादी के रिश्तों की लाइन लग गई है।
एक इंटरव्यू में अभिजीत की मां ने बताया कि आंदोलन खत्म होने के बाद से उनके पास *शादी के रिश्तों के लिए अनगिनत फोन* आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि *शादी का फैसला उचित समय पर* लिया जाएगा।
जब उनसे मनपसंद बहू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले वे एक *सीधी-सादी लड़की* चाहती थीं, लेकिन अब *जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार अभिजीत का* है और परिवार उनके हर फैसले का समर्थन करेगा।
CJP को भविष्य में राजनीतिक पार्टी बनाने के सवाल पर भी अभिजीत की मां ने कहा कि *अभिजीत आगे जो भी फैसला लेंगे, परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा*।
बता दें कि हाल ही में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अभिजीत ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया था। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की *’कॉकरोच’ वाली टिप्पणी* को इस ऐतिहासिक आंदोलन की प्रमुख वजह करार दिया था। इसी से प्रेरित होकर संगठन का नाम *CJP – कॉकरोच जनता पार्टी* रखा गया।

