P Sharma
मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, 9 बार दिया करंट
हत्या से पहले पति के सामने बनाए संबंध, बहन-भतीजा भी शामिल, चारों गिरफ्तार
मुरादाबाद, । रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात मुरादाबाद से सामने आई है। यहां पत्नी ने अपनी बहन, प्रेमी भतीजे और बहन के प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंस हत्या कर दी। हत्या से पहले पति को चारपाई से बांधकर 9 बार इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए और जहर पिलाया गया। हैवानियत की हद तब पार हो गई जब पत्नी ने मरते हुए पति के सामने ही प्रेमी से संबंध बनाए।
*एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग*
मृतक की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि पवन को करीब एक साल पहले पता चला था कि उसकी पत्नी आंचल का अपने ही भतीजे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पवन ने कई बार पत्नी को रोका-टोका, लेकिन वह नहीं मानी।
*पति ने जताई थी हत्या की आशंका*
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले पवन ने अपनी बहनों से कहा था कि “अगर मेरी मौत हो जाए तो खुदकुशी मत समझना, मेरी हत्या ही होगी।” हालांकि पवन ने कभी ये नहीं बताया कि खतरा उसकी पत्नी से है।
*ऐसे दिया वारदात को अंजाम*
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन पत्नी आंचल ने बहन शिखा, प्रेमी भतीजे अंकित और शिखा के प्रेमी दिवाकर को घर बुलाया। चारों ने मिलकर घर पहुंचते ही पवन को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसे तार से करीब 9 बार करंट लगाया गया। मौत न होने पर पानी में जहर मिलाकर पिला दिया।
पुलिस का दावा है कि जब पवन की सांसें उखड़ रही थीं, उसी दौरान आंचल ने उसके सामने ही अंकित के साथ संबंध बनाए। पवन की मौत के बाद भी दोनों वहीं मौजूद रहे।
*चारों आरोपी गिरफ्तार*
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक की बहन की तहरीर पर आंचल, शिखा, अंकित और दिवाकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

