वाराणसी: गैंग रेप की दिल दहला देने वाली कहानी,23 लड़के 6 दिन तक करते रहे रेप

 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ग्रेजुएशन की एक छात्रा के साथ हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दी गईं। 19 साल की लड़की के साथ 23 लड़के मिलकर लगातार 7 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बलात्कार करते रहें। उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। दरअसल, खजुरी के 19 साल की पीड़िता के मां की तहरीर पर दर्जन मुक़दमे के अनुसार 29 मार्च 2025 (शनिवार) को पीड़िता अपने दोस्त के घर से लौट रही थी। रास्ते में उसका दोस्त राज विश्वकर्मा मिल गया। राज पीड़िता को लंका (BHU मेन गेट) स्थित अपने कैफ़े में ले गया और रातभर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

 30 मार्च 2025 (रविवार) को जब पीड़िता राज के यहां से निकली तो राज विश्वकर्मा के जानने वाले समीर और उसका एक दोस्त उसे बाइक ऊपर बैठकर हाईवे पर ले गए। हाईवे पर दोनों ने पीड़िता के साथ बाइक पर ही गलत हरकत की और फिर उसे नदेसर लाकर छोड़ दिया। 

31 मार्च 2025 (सोमवार) को पड़ता से आयुष अपने पांच दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ मिला। सभी पीड़िता को अनमोल के मलदहिया, सिगरा स्थित कंटिनेंटल कैफे लेकर गए। वहां उन सभी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया जिससे उसे चक्कर आने लगा, फिर सब उसे कैफे के ही एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

01 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को साजिद अपने एक अन्य दोस्त के साथ पीड़िता से मिला और उसे गर्ल्स हॉस्टल ले जाने के नाम पर एक होटल में ले गया। वहां पर पहले से तीन अज्ञात लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने पीड़िता से होटल के एक कस्टमर का मसाज करने के लिए कहा। पीड़िता ने मना किया लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। वहीं मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे होटल से बाहर कर दिया। 

वहां से निकलने के बाद रास्ते में पीड़िता को इमरान मिला। इमरान ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और एक होटल में ले गया। वहां पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने और मना करने पर उसे होटल के बाहर कर दिया।इसके बाद उनकी पीड़िता को साजिद अपने दो दोस्तों के साथ मिला। वह सभी पीड़िता को औरंगाबाद स्थित एक गोदाम में ले गए। वहां पर एक लड़का पहले से मौजूद था, उसका नाम जैब था। वहां पर जैब ने पीड़िता के साथ गलत काम किया।  

इसके बाद साजिद अपने दोस्त अमन और एक अन्य व्यक्ति के साथ पीड़िता को लेकर एक कमरे पर गया। वहां साजिद के दोनों दोस्तों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उन लोगों ने पीड़िता को किसी अनजान जगह पर छोड़ दिया। जहां से वह किसी तरह सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंची और वहीं बैठी रही। 

02 अप्रैल 2025 (बुधवार) को पीड़िता को आईपी मॉल के पास में ही राज खान अपने एक दोस्त के साथ मिला। वहां से वह पीड़िता को हुकुलगंज क्षेत्र स्थित घर की छत पर ले गया। वहां उन लोगों ने पीड़िता को चाऊमीन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे उसे चक्कर आने लगा। राज खान ने पीड़िता को गलत तरीके से छुआ। उसके मना करने पर उसे नशे की हालत में अस्सी घाट ले जाकर छोड़ दिया। तीन अप्रैल को पीड़िता अपनी दोस्त के घर गई और नशे के कारण वहीं पर सो गई।

02 अप्रैल की शाम को सहेली के घर से निकलने पर पीड़िता को रास्ते में दानिश मिला। वह अपने एक दोस्त के साथ किसी अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां पहले से सोहेल, शोएब और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। सभी ने पीड़िता को जबरदस्ती नशा कराकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन सभी ने नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया।

04 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को पीड़िता घर वापस आई और आपबीती सुनाई। इस पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। गैंगरेप के 3 नामजद और 11 आरोपी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *