गोंडा:होमगार्ड्स एशोसियेशन का होली मिलन एवं सेवानिवृत्त होमगार्ड्स सम्मान समारोह का आयोजन

P Sharma 

 गोंडा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन गोण्डा के तत्वावधान में डेहरास मार्ग कटहाघाट गोंडा में होली मिलन एवं सेवानिवृत्त होमगार्ड्स सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कम्पनी अध्यक्ष नगर श्री नीरज पांडे ने किया। पूर्व में सेवानिवृत्त हुए जवान श्री गोपीचंद तिवारी, श्री नानबच्चा तिवारी कम्पनी नगर सेकेंड व श्री महादेव पाल व श्री देवीप्रसाद पाण्डेय कम्पनी नगर प्रथम को सम्मानित कर उपहार प्रदान किया गया।

इसके बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा तथा संचालन कम्पनी उपाध्यक्ष पंडरी कृपाल सूर्य मणि मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष श्री बंशीधर मौर्य जी रहे। कार्यक्रम को एसोसिएशन सचेतक श्री रामानुज दूबे कम्पनी मनकापुर व श्री प्रदीप मिश्रा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री ब्रह्मा दयाल तिवारी, सूर्यमणि मिश्रा,ओंकार तिवारी,महेश्वर पांडे,बी डी तिवारी, अभय पांडे,रामअनुज दुबे ,वीरेंद्र मिश्रा, पाटेश्वरी शुक्ला,शुक्ला मूलचंद, जुगल किशोर पांडे सहित काफी होमगार्डस जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *