झांसी:पति भागा प्रेमिका के साथ,पत्नी ने किया आत्महत्या

Pramod Sharma 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चोर टानगा गांव की रहने वाली मीना की शादी लहचूरा के गढ़वा गांव के रहने वाले अनिल वंशकार से हुई थी। 27 साल की मीना और अनिल के शादी को 8 साल पुरे हो गए थे। चार दिन पहले मीना का पति अनिल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। अनिल घर से एक हजार रुपये लेकर निकला था। उसे जब फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा। अनिल के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। दो दिन पहले झांसी के निवाड़ी से दो लोग आएं और कहने लगें कि अनिल उनकी बेटी को लेकर भाग गया है।
मीना ये बात सुनते ही सदमे में आ गई। मीना मंगलवार की रात अपने कमरे में जाकर सो गई। रात में वो कमरे में ही फांसी लगा ली। सुबह जब घर की बड़ी बहु ने देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। मीना को घर के अन्य सदस्यों की मदद से को फंदे से उतारा गया।
लहचूरा थाने के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वो बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं करायी है। तहरीर मिलते ही जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *