गोंडा:उद्योग बंधु,व्यापार बंधु तथा श्रम बन्धुओं की बैठक,समस्याओं का प्राथमिकता के साथ हो समाधान-जिलाधिकारी

Pramod Sharma 

उद्योग, व्यापार तथा श्रम बन्धुओं द्वारा अवगत कराये गये समस्याओं का समय से करें निस्तारण अधिकारी-डीएम

 

गोण्डा ।शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे बैंकों एवं अन्य अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय। अग्रसारित होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी आवेदन अस्वीकृत न हो। सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का समाधान समय से कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।

बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समाधान करायें।

बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को पीएम विश्वाकरमा योजना के आवेदनों का समय से सत्यापन कर दिया जाय। ताकि सभी लाभार्थियों का आवेदन समय से सत्यापन कर योजना का लाभ दिया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना की गहन समीक्षा करते हुए एलडीएम को कड़े निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन बैंकों में आवेदन लंबित हैं उन सभी आवेदनों की कार्यवाही पूर्ण करते हुए निस्तारित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस योजना में किसी बैंकर्स के द्वारा लापरवाही की जाएगी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अवश्य की जाएगी, जिसके लिए संबंधित बैंक स्वयं जिम्मेदार होगा। निवेश मित्र पोर्टल में सभी विभागों को समय सीमा अंतर्गत आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, उपश्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास, सत्येंद्र सिंह श्रम विभाग, आयकर विभाग के अधिकारीगण, एआरटीओ शैलेन्द्र त्रिपाठी, परिवहन विभाग, डीपीएम पंचायत विभाग, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा, सहित उद्योग, व्यापार, श्रम बन्धु के पदाधिकारीगण अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *