डीएम ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ,बैठक में उपस्थित न होने वाले विद्यालय के प्रबंधकों को जारी की गई नोटिस

 

जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को अपने विद्यालय के गाड़ियों का फिटनेस 10 मई, 2025 तक कराने के दिये निर्देश-डीएम

*गोण्डा 26 अप्रैल, 2025*।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों एवं अभिभावकों की भी होगी, अतः यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद के 30 विद्यालयों के प्रबंधकों को बैठक में प्रतिभाग करने के लिए पत्र जारी किया गया था, जिसमें कुछ विद्यालयों के प्रबंधकों ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया, जिसके लिए उनको नोटिस जारी की गई है।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंध को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने विद्यालयों के गाड़ियों का फिटनेस आगामी 10 मई, 2025 तक अनिवार्य रूप से करवा लें, अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दिए गए नवीनतम दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए है कि संयुक्त भ्रमण करते हुए दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जाय, साथ ही वहां पर दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से कार्यवाही की जाय।

बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से की जाने वाली प्रवर्तन कार्यवाही जैसे वाहनों में बैकलाइट, हैडलाईट एवं इण्डीकेटर, दो पहिया वाहनों में हैलमेट का प्रयोग, चार पाहिया वाहनों में सीट बेल्ट आदि का प्रयोग आवश्यक रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, ट्रैफिक स्पेक्टर, एक्सईएएन सीडी-2, एआरटीओ प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन (पीटीओ) शैलेन्द्र त्रिपाठी, आरएम रोडवेज विभाग, नगरपालिका गोण्डा एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी, सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *