यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 25 की मौत

P Sharma 

लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच जहां बारिश से राहत मिली तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई लोगों की जान चली गई। प्रदेश में दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक करीब 25 लोगों की जान जा चुकी है।बीते 24 घंटों में ही 12 लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इनमें सबसे अधिक प्रभावित प्रयागराज रहा, जहां 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

प्रयागराज के अलावा, जौनपुर में 3, गोरखपुर और ललितपुर में 2-2 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, रविवार को बरेली में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और लोगों में हड़कंप मचा दिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहिया करवाने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत ने जिले को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं अचानक हुईं, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।जौनपुर में भी तीन लोगों की मौत ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

गोरखपुर और ललितपुर में दो-दो लोगों की मौत की खबर ने इन जिलों में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रहें।बरेली में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *