गोरखपुर:तेज रफ्तार का कहर गुरुवार को दो युवकों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक के दौरान दूसरी बाइक से भिड़ गए।गुरुवार की रात गोरखपुर के झंगहा इलाके में पलिपा चौराहे के पास भीषण दुर्घटना हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाई, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।गुरुवार की रात मिठाबेल गांव के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पलिपा चौराहे की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान वे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। तेज स्पीड होने के कारण दोनों बाइकों के सवार कई फिट ऊपर उछले और ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए।
गोरखपुर:बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर,दो युवकों की मौत,दो की हालत गंभीर

