7.7 तीव्रता का म्यांमार में आया भूकंप, बैंकांक तक लोगों ने महसूस किया झटका

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था और इसका केंद्र मंडाले शहर के पास स्थित था।भूकंप के झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस हुआ। यहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। वहीं, सैकड़ों लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से म्यांमार में हुए नुकसान को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *