गीता चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का किया गया शुभारंभ

Pramod Sharma and Kumar Rakesh
गोंडा।परेड सरकार राजा बगिया गोंडा में गीता चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कोर्स का आज शुभारम्भ मुख्य ट्रस्टी गीता पाण्डेय की माता जी के द्वारा फीता काट कर किया गया।इस प्रशिक्षण केंद्र में गरीब और असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा,चिकित्सा परामर्श, सिलाई कलाई प्रशिक्षण,शिल्प कक्षाएं,कंप्यूटर शिक्षा,ब्यूटी पार्लर कोर्स, वृक्षा रोपण और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जायेगा।इसके अलावा गरीब और असहाय लड़कियों की शादी भी करवाया जायेगा।

मुख्य ट्रस्टी गीता पाण्डेय ने बताया कि पहले से ऐसी संस्था हरियाणा में सफलता पूर्वक चल रहा है।

गोण्डा के परेड सरकार में उनका मायका है,इसलिए इस तरह की संस्था इस क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है ताकि लोगो का भला हो सके।इस अवसर पर गांव के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *