Kumar Rakesh
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चौकी अंतर्गत खैर नई बस्ती में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। तेज आज से पूरी कार जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया।परंतु आज इतनी तेज थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। आग की लपटों ने विद्युत लाइन को भी अपनी चपेट में ले लिया,इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सूचना मिलने पर सेमरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

