लखनऊ:यूपी में आईटीआई 2025-26 सत्र के लिए आन लाइन आवेदन शुरू,जानिए पूरी जानकारी

Pramod Sharma 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों  में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश लेना चाहते है,वे 12 मई 2025 से 5 जून 2025 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश (SCVTUP) की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर “Online Submission of Application for Admission for Session 2025-26 for Government/Private ITI” लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
मोबाइल नंबर का OTP सत्यापन अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क 
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए: ₹250
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए: ₹150
यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा UPI के माध्यम से Union Bank of India और State Bank of India के पेमेंट गेटवे का उपयोग कर जमा किया जा सकता है।इस वर्ष विशेष पहल के तहत टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 149 राजकीय आईटीआई संस्थानों में 11 दीर्घकालीन (long-term) व्यवसायों को संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी सरकारी एवं निजी आईटीआई संस्थान भी विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।कुछ प्रमुख व्यवसाय इस प्रकार है
फिटर
इलेक्ट्रिशियन
वेल्डर
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
मैकेनिक मोटर व्हीकल
मशीनिस्ट
टूल एंड डाई मेकर
मैकेनिक डीजल
व्यवसायों की विस्तृत सूची वेबसाइट पर 
आवेदन सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी को फॉर्म का प्रिंट आउट लेना आवश्यक होगा, जिससे भविष्य के लिए रिकॉर्ड रखा जा सके। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थियों को 48 घंटे (2 दिन) का समय दिया जाएगा जिसमें वे ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *