लखनऊ: यू पी में 50 हजार से अधिक शिक्षक के पदों पर भर्ती की तैयारी,पढ़े पूरी खबर

लखनऊ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती करने का योजना बना रहा है।  आयोग को बेसिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग से खाली पदों का अधियाचन मिलने का इंतजार है। इसके लिए आयोग आठ बार तीनों विभागों के साथ बैठक किया है।

तीन दिन पहले आयोग में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि 15 से 20 जून के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया जाएगा। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद खाली हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक ( टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के रिक्त पदों का अधियाचन जून के आखिरी सप्ताह तक उपलब्ध करा देगा।

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी के 24,859 पद खाली हैं। इनमें टीजीटी के 20,745 और पीजीटी के 4,384 पद हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में भी सहायक अध्यापक के तकरीबन 27 हजार पद है।आयोग ने इनसे भी खाली पदों का अधियाचन मांगा है। अगर तीनों विभाग शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन समय से दे देते हैं तो आयोग 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। विभागों को ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *