बाराबंकी:मशहूर कचौड़ी की दुकान में सब्जी की थाली में मिली मरी हुई छिपकली,मचा हड़कंप

 

P Sharma 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध कचौड़ी भंडार में बीते शनिवार शाम सभी को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां एक ग्राहक ने अपनी सब्जी की थाली में मरी हुई छिपकली पाई, जिसके बाद दुकान पर हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

मरी हुई छिपकली मिलने पर हड़कंप

ग्राहक ने जैसे ही खाना शुरू किया, उसे सब्जी में कुछ अजीब दिखा। ध्यान से देखने पर वह मरी हुई छिपकली निकली। ग्राहक ने तुरंत यह थाली दुकानदार को दिखाई और विरोध जताया। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताने लगे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंची और सब्जी का सैंपल लिया। साथ ही रसोई, भंडारण क्षेत्र और खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया। शुरुआती जांच में साफ-सफाई की लापरवाही सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *