Pramod Sharma
Lucknow.उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में आगामी तीन दिनों तक तेज हवाओं, आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट 18 से 20 अप्रैल के बीच के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।जिन जिलों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है उनमें सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, साथ ही 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

