देवरिया:दुखद हादसा,पूजा के लिए सरयू नदी में कलश भरने गए चार युवक डूबे,एक को बचाया गया

P Sharma 

 आज सोमवार को सुबह चार युवक सरयू नदी में नवरात्रि की पूजा के लिए नदी से कलश में पानी के लिए गए थे,परंतु चारों डूब गए,सरयू नदी के नर्वदेश्वर घाट पर कलश भरने गए चार युवक डूब गए। उन्हें डूबते देख किनारे खड़े लोगों ने शोरगुल मचाया, और नदी में कूदे,  सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एक युवक को बचा लिया गया और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक बरहज थाना क्षेत्र के नर्वदेश्वर घाट पर कलश भरने गए चार युवक गांगुली निषाद, विवेक, रंजीत और चंद्रशेखर नदी में अचानक डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पुलिस और गोताखारों ने एक युवक गांगुली निषाद पुत्र बाबू लाल निषाद को बचा लिया है।जबकि नदी में डूबे तीन अन्य युवकों विवेक, रंजीत और चंद्रशेखर की तलाश हो रही है। हादसे की सूचना मिलते ही नदी में डूबे युवकों के परिजन भी भारी संख्या में घाट पर पहुंच गया, परिजनों के चीख पुकार से कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *