गोंडा:नियमों की अनदेखी पर गोंडा की तीन राजनीतिक पार्टियों को निर्वाचन आयोग का कारण बताओ नोटिस

P Sharma 

चुनावी खर्च और लेखा विवरण समय पर न देने पर तीन दलों पर आयोग सख्त

3 अक्टूबर तक जवाब दो, वरना होगी कार्रवाई: गोंडा की तीन पार्टियों को नोटिस

गोंडा की तीन राजनीतिक पार्टियों को निर्वाचन आयोग का नोटिस

गोंडा।– उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने जनपद गोंडा की तीन पंजीकृत आमान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को निर्वाचन आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई वार्षिक लेखा-परीक्षित खाते समय पर प्रस्तुत न करने और चुनावी व्यय विवरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर दाख़िल न किए जाने के कारण की गई है।

जिन तीन पार्टियों को नोटिस जारी हुआ है, वे हैं:

1-आम जनता पार्टी इंडिया

पता: पीछे रानीपुरवा प्राइमरी स्कूल, जानकीनगर, गोंडा

2-सम्राट अशोक सेना पार्टी

पता: मकान नंबर 1546, ग्राम व पोस्ट बेलसर, तहसील तरबगंज, गोंडा

3-विश्व मानव समाज कल्याण परिषद पार्टी

पता: ग्राम व पोस्ट चांदपुर, वजीरगंज, गोंडा

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनावों में 75 दिनों के भीतर और लोकसभा चुनावों में 90 दिनों के भीतर व्यय विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इन पार्टियों द्वारा नियमों का पालन न करने के चलते यह नोटिस जारी किया गया है।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने पार्टियों के अध्यक्षों एवं महासचिवों को निर्देश दिया है कि यदि वे अपना पक्ष रखना चाहें तो 3 अक्टूबर तक हस्ताक्षरित हलफनामा एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय में लिखित प्रत्यावेदन प्रस्तुत करें।

निर्वाचन आयोग ने संकेत दिया है कि यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो इन पार्टियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *