p sharma
गोन्डा ।श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन श्री नूरामल मंदिर प्रांगण स्टेशन रोड गोंडा में चल रहे के श्री राम कथा के पांचवें दिन दिव्य संगीतमय हनुमंत पूजन वैदिक मंत्र उच्चारण से चने की दाल से अभिषेक अर्चन कराया गया ।
पूजन कार्यक्रम में कथा व्यास परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज “गुरु भाई”
के देखरेख में हुआ। कथा में मंगलवार को सांयकाल माता सीता जी के जन्मोत्सव की कथा का वर्णन हुआ। कार्यक्रम मे सीता माता जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगो ने खुशियां मनाई और बधाइयां देकर झूमें और नाचें । बधाई भजनों पर भक्तों ने खूब झूम कर नृत्य किया।श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार की तरफ से फूलों की वर्षा की गई।सीता माता की रूप मैं छोटी सी बालिका का नाम जागृति कसौधन था। कार्यक्रम में शिवा पंडित – राघव पंडित ग्रुप द्वारा साथ सज्जा एवं भजनों पर रहे।कार्यक्रम में फिर गंगा आरती हुई जिसमें भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।कथा में श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम से आए हुए गुरुवर अरविंद शर्मा जी भी कथा स्थल पर मौजूद रहे। कथा में समाजसेवी समर्पण सिंह,महेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद रस्तोगी, रवि रस्तोगी और संतोष सोनी को कथा वाचक रवि शंकर ‘गुरूजी’ द्वारा भगवान राम की फोटो प्रतिमा देखकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती माला देवी और शंकर कुशवाहा रहे। उसके बाद फिर दैनिक आरती हुई फिर फल का प्रसाद वितरण किया गया।
कथा के दौरान कमेटी के सुनील रस्तोगी, अनुराग शर्मा, अनूप कुशवाहा, ऊषा रस्तोगी, रिंकी रस्तोगी, रूही टंडन, मलिका टंडन,कामिनी कुशवाहा, कृष्णा कली ,भावना सोमानी ,नेहा गुप्ता, संतोषी सोनी, आकृति सोनी,शिखा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, पल्लवी गुप्ता,पूनम गुप्ता, मधु श्री शर्मा, रेनू कसौधन, वर्षा कसौधन, लक्ष्मी सोनी, नैंसी कसौधन, ज्योति कसौधन, पूजा आर्य सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

