गोंडा:प्रभात फेरी में गली गली गूंजा बाबा श्याम का नाम,श्याम जयंती पर शनिवार को निकलेगी निशान शोभायात्रा

P Sharma 

गोन्डा ।ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर गोन्डा में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव पर शनिवार को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रानी बाजार ,अग्रसेन चौक चौराहा, साहिबगंज, नूरा मल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से घूमकर वापस होते हुए श्री श्याम मंदिर गोंडा में समाप्त होगी। सभी श्याम प्रेमी बाबा खाटू श्यामजी को निशान अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद लेंगे।

ये आयोजन श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट गोंडा द्वारा किया जा रहा है। 29 अक्टूबर से गली-गली चल रही प्रभात फेरी में आज शुक्रवार को प्रभातफेरी प्रातः 5.30 बजे से निकाली गई। फेरी में भजनों की खूब बहार रही। राधे राधे राधे गाने वाले आ गए,सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए आदि भजनों की हाजिरी लगी।प्रभात फेरी निकालने की प्रथा गोण्डा में 23 वर्षों के बाद पुनः फिर आरम्भ हुई। प्रभातफेरी श्री राम जानकी धर्मशाला से प्रातः 5.30 बजे निकलकर रानी बाजार की विभिन्न गलियों से होकर अग्रसेन चौक होते हुए सुनारगली होकर श्री श्याम मन्दिर पर समाप्त हुई। यात्रा की समाप्ति पर बाबा की आरती हुई और प्रसाद वितरण हुआ।

प्रभात फेरी के तीसरे दिन भक्तों का हुजूम रहा।परम सौभाग्य की बात कि आज की प्रभातफेरी में महान आध्यात्मिक गुरु श्री रवि शंकर जी महाराज (गुरु भाई) भी यात्रा से शामिल हुए और उन्होंने बाबा खाटू श्याम प्रभु को पुष्प माला अर्पित किया । श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका ने श्री रविशंकर महराज जी को माला पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया।और मंदिर ट्रस्ट प्रत्येक धर्मार्थ प्रेमियों का हृदय से स्वागत करता है।शनिवार को सांयकाल जयपुर से चलकर भजन गायिका रितिका – कनिका अग्रवाल और कोलकाता से भजन गायक पंकज सोनी बाबा खाटू श्याम को रिझाने आयेंगे।और 2 नवंबर को सवामणी भंडारा होगा ।

ये जानकारी श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका ने दी।फेरी के दौरान सुशील पचेरिया,पुनीत बंसल,अरिहंत जैन,परमानंद शर्मा, गोकुल शर्मा, अंकित लवी, आशीष भावसिंहका , सुधीर अग्रवाल, राकेश ताजपुरिया, अमित बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *