P Sharma
_खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजना, भुर्जी समुदाय और कारीगरों को प्राथमिकता; स्वरोजगार से जोड़ने की पहल_
*ब्यूरो, गोंडा*
_गोंडा, 2 जून 2026।_ उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क स्वचालित आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन देने की योजना शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी ग्राम सभाओं में भुर्जी समुदाय तथा परंपरागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों का अधिक से अधिक नामांकन कराएं।
योजना की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा में संपर्क कर सकते हैं। पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के वितरण की तिथि और प्रक्रिया की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
_जरूरी दस्तावेज: राशन कार्ड, आधार, शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो, आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र। अंतिम तिथि: 10 जून 2026।_

